Rudraksh Beads
Rudraksh – Divine Power for Mind, Body & Soul
Unlock the ancient energy of Rudraksh, the sacred bead blessed by Lord Shiva. Carefully sourced and authentically verified, our Rudraksh collection is designed to bring peace, protection, and prosperity into your life.
Whether you are looking to reduce stress, improve focus, or balance planetary influences, each Rudraksh bead works as a powerful spiritual tool. Choose from a wide range of mukhi Rudraksh tailored for your specific needs.
✨ Feel calm, focused, and spiritually aligned
✨ Get protection from negative energies
✨ Enhance meditation and inner strength
✔ 100% Original & Lab Tested
✔ Energized & Ready to Wear
✔ Expert Guidance Available
Find the right Rudraksh for your journey today.
ऐसा माना जाता है की रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिव जी के आंसुओं द्वारा हुई, ऐसा माना जाता है की कई वर्षों तक तपस्या में लीन रहने के बाद जब भगवान शंकर ने अपनी आँखें खोली, तो उनकी आँखों से आंसुओं की बूँद गिरी, जहाँ पर शिव जी के आंसू गिरे वहाँ रुद्राक्ष का पेड़ बन गया। कहते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करना बेहद आसान है। वह इतने भोले हैं कि जो भी उन्हें मन से याद करता है वह उसकी हर इच्छा को पूरी करते हैं। शायद यही वजह है की विनाशक की हिन्दू संस्कृति में विनाशक की भूमिका निभाने वाले भगवान शिव को उनके भक्त भोले नाथ कहते है।
रुद्राक्ष एक खास तरह के पेड़ का बीज है। ये पेड़ आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में एक खास ऊंचाई पर, खासकर हिमालय और पश्चिमी घाट सहित कुछ और जगहों पर भी पाए जाते हैं। अफसोस की बात यह है लंबे समय से इन पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल भारतीय रेल की पटरी बनाने में होने की वजह से, आज देश में बहुत कम रुद्राक्ष के पेड़ बचे हैं। आज ज्यादातर रुद्राक्ष नेपाल, बर्मा, थाईलैंड या इंडोनेशिया से लाए जाते हैं।
रुद्राक्ष की खासियत यह है कि इसमें एक अनोखे तरह का स्पदंन होता है। जो आपके लिए आप की ऊर्जा का एक सुरक्षा कवच बना देता है, जिससे बाहरी ऊर्जाएं आपको परेशान नहीं कर पातीं। इसीलिए रुद्राक्ष ऐसे लोगों के लिए बेहद अच्छा है जिन्हें लगातार यात्रा में होने की वजह से अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ता है। आपने गौर किया होगा कि जब आप कहीं बाहर जाते हैं, तो कुछ जगहों पर तो आपको फौरन नींद आ जाती है, लेकिन कुछ जगहों पर बेहद थके होने के बावजूद आप सो नहीं पाते। इसकी वजह यह है कि अगर आपके आसपास का माहौल आपकी ऊर्जा के अनुकूल नहीं हुआ तो आपका उस जगह ठहरना मुश्किल हो जाएगा। चूंकि साधु-संन्यासी लगातार अपनी जगह बदलते रहते हैं, इसलिए बदली हुई जगह और स्थितियों में उनको तकलीफ हो सकती है। उनका मानना था कि एक ही स्थान पर कभी दोबारा नहीं ठहरना चाहिए। इसीलिए वे हमेशा रुद्राक्ष पहने रहते थे। आज के दौर में भी लोग अपने काम के सिलसिले में यात्रा करते और कई अलग-अलग जगहों पर खाते और सोते हैं। जब कोई इंसान लगातार यात्रा में रहता है या अपनी जगह बदलता रहता है, तो उसके लिए रुद्राक्ष बहुत सहायक होता है।
रुद्राक्ष के ऊपर किये गए शोधो में यह भी पाया गया कि अगर रुद्राक्ष को पीस कर उसका सेवन किया जाए तो उच्च रक्तचाप को ठीक कर सकता है, अगर रुद्राक्ष को पानी में डूबा दिया जाए तो वो पानी के विधुतकीय विश्लेषण को बदल देता है, रुद्राक्ष के बारे में किये गए शोधो से यह भी पता चलता है कि रुद्राक्ष इंसानी शरीर पर जमा किसी भी प्रकार के अतिरिक्त ऊर्जा को या तो समाप्त कर देता है या उसे संतुलित कर देता है रुद्राक्ष एक खास तरह के पेड़ का बीज है। ये पेड़ आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में एक खास ऊंचाई पर, खासकर हिमालय और पश्चिमी घाट सहित कुछ और जगहों पर भी पाए जाते हैं। अफसोस की बात यह है लंबे समय से इन पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल भारतीय रेल की पटरी बनाने में होने की वजह से, आज देश में बहुत कम रुद्राक्ष के पेड़ बचे हैं।
आज ज्यादातर रुद्राक्ष नेपाल, बर्मा, थाईलैंड या इंडोनेशिया से लाए जाते हैं। आज, भारत में एक और बीज मिलता है, जिसे भद्राक्ष कहते हैं और जो जहरीला होता है। भद्राक्ष का पेड़ उत्तर प्रदेश, बिहार और आसपास के क्षेत्रों में बहुतायत में होता है। पहली नजर में यह बिलकुल रुद्राक्ष की तरह दिखता है। देखकर आप दोनों में अंतर बता नहीं सकते। अगर आप संवेदनशील हैं, तो अपनी हथेलियों में लेने पर आपको दोनों में अंतर खुद पता चल जाएगा। चूंकि यह बीज जहरीला होता है, इसलिए इसे शरीर पर धारण नहीं करना चाहिए। इसके बावजूद बहुत सी जगहों पर इसे रुद्राक्ष बताकर बेचा जा रहा है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि जब भी आपको रुद्राक्ष लेना हो, आप इसे किसी भरोसेमंद जगह से ही लें। जब आप रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो यह आपके प्रभा मंडल (औरा) की शुद्धि करता है।
वैसे तो रुद्राक्ष २७ मुखी तक हो सकते है लेकिन १४ मुखी रुद्राक्ष तक ही अमूमन पाए जाते है, इनके अलावा गौरी शंकर रुद्राक्ष, गणेश रुद्राक्ष एवं गौरीपाठ रुद्राक्ष भी पाए जाते है। कहते हैं रुद्राक्ष जितना छोटा हो, यह उतना ही ज्यादा प्रभावशाली होता है। सफलता, धन-संपत्ति, मान-सम्मान दिलाने में सहायक होता है रुद्राक्ष, लेकिन हर चाहत के लिए अलग-अलग रुद्राक्ष को धारण किया जाता है। वैसे, रुद्राक्ष संबंधी कुछ नियम भी हैं, जैसे- रुद्राक्ष की जिस माला से आप जाप करते हैं उसे धारण नहीं किया जाना चाहिए। रुद्राक्ष को किसी शुभ मुहूर्त में ही धारण करना चाहिए। इसे अंगूठी में नहीं जड़ाना चाहिए। कहते हैं, जो पूरे नियमों का ध्यान रख श्रद्धा पूर्वक रुद्राक्ष को धारण करता है, उनकी सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा जाता है कि जिन घरों में रुद्राक्ष की पूजा होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। यह भगवान शंकर की प्रिय चीज मानी जाती है।
Natural 4 Mukhi Nepali Rudraksha representing Lord Brahma. Supports knowledge, communication, and intellectual growth. Non lab-tested, budget-friendly option.
Natural 6 Mukhi Nepali Rudraksha representing Lord Kartikeya. Helps in confidence, communication, and emotional balance. Non-tested, budget-friendly option.
Natural 3 Mukhi Nepali Rudraksha representing Lord Agni. Helps remove past karmas, boost confidence, and bring positivity. Non-tested, budget-friendly option.
Certified 8 Mukhi Nepali Rudraksha representing Lord Ganesha. Helps remove obstacles, bring success, wisdom, and positivity. Lab-tested for authenticity.
Certified 9 Mukhi Nepali Rudraksha representing Goddess Durga. Enhances courage, protection, confidence, and spiritual strength. Lab-tested for authenticity.
Certified 11 Mukhi Nepali Rudraksha representing Lord Hanuman. Enhances courage, confidence, protection, and spiritual strength. Lab-tested for authenticity.






