Jaymahakaal Centre of Occult Sciences
0

तीन मुखी रुद्राक्ष (3 Mukhi Rudraksha- Importance, Powerful benefits and mantra) के महत्त्व, लाभ और धारण मन्त्र

03.10.24 01:55 PM By Dhruv Trivedi
3 Mukhi Rudraksha symbolizing fire, importance, powerful benefits, and wearing mantra.

तीन मुखी रुद्राक्ष (3 Mukhi Rudraksha) एक बहुत ही शुभ रुद्राक्ष है जिसके धारक को यह मोक्ष की तरफ ले जाता है और पूर्व जनित कर्मों के बंधन को भी काटता है। तीन मुखी रुद्राक्ष "अग्नि" (Fire) का प्रतिनिधित्व करता है जिसके देवता अग्निदेव है। जिस प्रकार अग्नि किसी भी चीज़ को जला डालती है उसी प्रकार ३ मुखी रुद्राक्ष भी हमारे कर्मों को जला कर हमें प्रगति के पथ पर बढ़ाता है।

ऐसा माना जाता है की इसे धारण करने वाले को जन्मो के चक्र से मुक्ति मिल जाती है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसे धारण करने से धारक की सोचने की शक्ति भी तीव्र हो जाती है। इस रुद्राक्ष को मंगल (Mars/Mangal) ग्रह का रुद्राक्ष भी कहा जाता है।

तीन मुखी रुद्राक्ष के महत्व (3 Mukhi Rudraksha-Importance):

3 Mukhi Rudraksha symbolizing fire, importance, powerful benefits, and wearing mantra.
  • तीन मुखी रुद्राक्ष किसी के तन और मन को सुखद एहसास से परिपूर्ण करता है।
  • ये रुद्राक्ष हमारे पूर्व पापों से मुक्ति दिला कर हमें तनाव रहित बनाता है और प्रगति के पथ पर अग्रसर करता है।
  • ये रुद्राक्ष हमारी उन रुकावटों को दूर करता है जो की हमारे पूर्व कर्मों से जनित हुए है।
  • इसे पहनने वाला व्यक्ति सदैव तनाव से मुक्त रहता है।
  • इसे पहनने से जीवन में सफलता अवश्य मिलती है।

तीन मुखी रुद्राक्ष के लाभ (3 Mukhi Rudraksha- Benefits):

3 Mukhi Rudraksha symbolizing fire, importance, powerful benefits, and wearing mantra.
  • परीक्षा में कामयाबी हेतु ३ मुखी रुद्राक्ष धारण करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
  • ३ मुखी रुद्राक्ष हत्या जैसे अपराध से भी मोक्ष प्रदान करने की ताकत रखता है।
  • इसे पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और ऊर्जा शक्ति बढ़ती है।
  • इसे पहनने से इंसान तनाव रहित रहता है।
  • पूर्व जनित कर्मो को काटने में तीन मुखी रुद्राक्ष अत्यंत लाभकारी माना गया है।

तीन मुखी रुद्राक्ष के चिकित्सकीय लाभ (3 Mukhi Rudraksha- Medical Benefits):

3 Mukhi Rudraksha symbolizing fire, importance, powerful benefits, and wearing mantra.
  • पेट की बीमारियों को दूर करता है।
    • अम्ल रोग से मुक्ति दिलाता है।
    • लीवर के रोगों से मुक्ति प्रदान करता है।
    • पाचक तंत्र को मजबूत करता है।
    • पीलिया, रक्त दोष, प्लेग, चेचक जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाता है।

तीन मुखी रुद्राक्ष के चक्र से सम्बन्ध : (3 Mukhi Rudraksha- Chakra Associated)

3 Mukhi Rudraksha symbolizing fire, importance, powerful benefits, and wearing mantra.

3 मुखी रुद्राक्ष मणिपुर चक्र (Manipur CHakra) से जुड़ा हुआ है, जिसे सोलर प्लेक्सस (Solar Plexus) चक्र भी कहा जाता है। यह चक्र नाभि क्षेत्र में स्थित है और व्यक्तिगत शक्ति, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास से जुड़ा है। मणिपुर चक्र को अग्नि तत्व से भी जुड़ा हुआ कहा जाता है, जो अग्नि देवता से जुड़ा है, जिससे 3 मुखी रुद्राक्ष भी जुड़ा हुआ है।

यह माना जाता है कि 3 मुखी रुद्राक्ष पहनने से मणिपुर चक्र सक्रिय और संतुलित होता है, जो बदले में आत्मविश्वास बढ़ाने, साहस को बढ़ावा देने और समग्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है

राशि विशेष:

3 Mukhi Rudraksha symbolizing fire, importance, powerful benefits, and wearing mantra.

मेष राशि वाले जातकों के लिए ये रुद्राक्ष विशेष रूप से उत्तम माना जाता है।

तीन मुखी रुद्राक्ष मन्त्र: (3 Mukhi Rudraksha- Mantra)

3 Mukhi Rudraksha symbolizing fire, importance, powerful benefits, and wearing mantra.

३ मुखी रुद्राक्ष को धारण करने का मन्त्र है: "ॐ क्लीं नमः"

Author – Amit Pradhan

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो या आप हमारे साथ कुछ जानकारी साझा करना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी अनुभाग में लिखें।

नीचे अपने विचार साझा करें। हमें आपसे सुनकर खुशी होगी।

हमारे सोशल चैनल्स पर हमें सब्सक्राइब करना न भूलें ताकि आप हमारे किसी भी अपडेट को मिस न करें।

ज्योतिष, अंकज्योतिष, और रेकी सेवाओं के लिए – हमसे संपर्क करें: +91 9324801420 या अपनी क्वेरी हमें भेजें: askus@jaymahakaal.com

Find the information relevant? Visit our website to know more about such facts.

For an enquiry, write to us at  askus@jaymahakaal.com

👉 If you liked this article or, then do write us in the comment section below.

For AstrologyNumerology, and Reiki Services.

We also deal in original quality and Certified Rudraksha, Crystals and Gems.

👉 Shop Now Original Rudraksha & Crystals

For more daily updates do like andFollow Us and keep visiting www.jaymahakaal.com

Dhruv Trivedi

Items have been added to cart.
One or more items could not be added to cart due to certain restrictions.
Added to cart
Quantity updated
- An error occurred. Please try again later.
Deleted from cart
- Can't delete this product from the cart at the moment. Please try again later.